{"_id":"129-85804","slug":"Raebareli-85804-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जहर देकर मार डाला
Raebareli
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के खिजिरपुर करौंदी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता को दहेज की खातिर जहर देकर मार डाला गया। उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। विवाहिता की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि बाइक न मिलने पर ससुरालीजनों ने जहर खिलाकर मार दिया। पुलिस ने मामले में पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के परिगवां गांव की रहने वाली ज्योति (19) की शादी इसी साल 19 अप्रैल को हरचंदपुर के खिजिरपुर करौंदी निवासी गंगासागर के साथ हुई थी। गुरुवार की देर शाम अचानक ज्योति की हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे लेकर सीएचसी हरचंदपुर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई है। महिला की मौत की सूचना पर शुक्रवार की सुबह मायके के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी मृतका के मामा रमेश कुमार का कहना है कि ज्योति के भाई जीतू ने अपनी हैसियत के हिसाब दान-दहेज दिया था। धूमधाम से बहन की शादी की थी। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे जहर देकर मार डाला। आरोप यह भी है कि ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट भी की, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। मृतका के भाई जीतू ने हरचंदपुर थाने में तहरीर दी। एसओ विपिन सिंह ने बताया कि मिलएरिया के परिगवां गांव निवासी जीतू कोरी ने बहन ज्योति के पति गंगासागर कोरी, ससुर संतबक्श व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।