फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नवरत्ना डीएपी के नमूने फेल, तीन दुकानें सस्पेंड

नवरत्ना डीएपी के नमूने फेल, तीन दुकानें सस्पेंड

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली (ब्यूरो)। नवरत्ना डीएपी खाद के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। उप कृषि निदेशक ने करीब दो महीने पहले डलमऊ व सलोन की खाद की दुकानों में नमूने लिए थे। जांच में नमूने फेल मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही तीनों दुकानों पर रखी नवरत्ना डीएपी की बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है
विज्ञापन

बीती चार जुलाई को उप कृषि निदेशक ने सलोन और डलमऊ की दुकानों पर छापेमारी करके डीएपी के नमूने लिए थे। जांच में तीनों दुकानों की डीएपी में नत्रजन व फास्फेट की मात्रा मानक से कम पाई गई। 18 प्रतिशत नत्रजन के स्थान पर 16.24 प्रतिशत पाया गया। इसके अलावा नमूनों की जांच में 46 प्रतिशत फास्फेट में 44.86 प्रतिशत पाया गया। खाद के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने सलोन के राजापुरमाफी स्थित धर्मेंद्र कुमार, सलोन स्थित तरुण रस्तोगी और मुराई बाग स्थित हिम्मत सिंह की खाद की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। कृषि अधिकारी ने निलंबित दुकानों पर मौजूद नवरत्ना डीएपी खाद की बिक्री भी रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed