फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सपाई-भाजपाई भिड़े, चले ईंट-गुम्मे

सपाई-भाजपाई भिड़े, चले ईंट-गुम्मे

Thu, 03 Jul 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Thu, 03 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाइयों और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का विरोध कर रहे सपाइयों के बीच बवाल हो गया। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और ईंट-गुम्मे चले। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी और डिग्री कॉलेज चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट-गुम्मे चलने से शिव मंदिर का एक पुजारी घायल हुआ, जबकि भाजपा, सपा कार्यकर्ता और कई पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। घायल पुजारी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध और प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को डिग्री कॉलेज चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनुभव कक्कड़ की अगुवाई में भाजपाई शहीद चौक पर धरने पर बैठे थे। धरना चल ही रहा था कि बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए शहीद चौक पर पहुंच गए। सपाई पीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और वहीं पर पुतले को जलाने का प्रयास किया। इस पर भाजपाई आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसका तीखा विरोध किया। इसी बात को लेकर सपा और भाजपा में कहासुनी होने लगी। बाद में सत्ता पक्ष की हनक दिखाते हुए सपाइयों ने भाजपाइयों पर ईंट-गुम्मे चला दिए। इससे भाजपाई भी उत्तेजित हो गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से एक दूसरे पर न सिर्फ लात-घूसों से हमला किया गया, बल्कि ईंट-गुम्मे चलने शुरू हो गए। जवाबी कार्रवाई से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रोका, लेकिन ईंट-गुम्मे बंद नहीं हुए। इससे पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जो भी मिला, उसे दौड़ा-दौड़ाकर भरे चौराहे लाठियां से पीटा। इससे सपाई और भाजपाई भाग खडे़ हुए। बाद में भाजपा ने धरना खत्म कर पुलिस की मौजूदगी में सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंक दिया। पुतला जलाने में भाजपा युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष प्रखर चौरसिया झुलस गया। पुतला जलता देख पुलिस में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस उसे बुझाती, पुतला जल चुका था। इस दौरान एक पुलिस कर्मी के भी कपड़ों में आग लग गई, लेकिन उसे बुझा दिया गया। पथराव में डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पुजारी रामकिशुन को गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा भाजपा नेता अनुभव कक्कड़, पुष्पेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, हिमांशु सिंह, आशुतोष पांडेय, मोनू दीक्षित, अंशु गुप्ता, अमित सिंह, मुकेश सिंह, गंगा सेवक और सपा की ओर से यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव रंजीत यादव, जिला महासचिव गोविंद सिंह व अखिलेश माही को चोटें आई। इसके अलावा कई पुलिस कर्मी को भी चोटें आई। यही नहीं कई राहगीर भी बवाल के दौरान पिट गए। सदर कोतवाल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव रंजीत यादव को हिरासत में लिया गया है। मामले में अन्य दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed