फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नीली बत्ती लगी जीप ने छात्र को रौंदा

नीली बत्ती लगी जीप ने छात्र को रौंदा

Thu, 03 Jul 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Thu, 03 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार-परशदेपुर। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर नीली बत्ती लगी बेकाबू बोलेरो ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते चालक वाहन लेकर भाग गया। उधर, नसीराबाद थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार भांजे ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका मामा घायल हो गया। मामा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न पहनने के कारण मृतक के सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

ऊंचाहार के कनकपुर मजरे कंदरावां गांव निवासी छोटेलाल विश्वनाथ सिंह स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अरखा में शिक्षक हैं। उनके बेटे आयुष्मान (16) ने इसी कॉलेज इस बार हाईस्कूल पास किया था। सोमवार को छात्र अपनी बुआ के गांव पूरे पंडित मजरे पारी गांव गया था। सुबह वहां से साइकिल से घर लौट रहा था। साथ में उसका चाचा सूर्यप्रकाश भी दूसरी साइकिल से था। लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर सेमरी गांव के पास रायबरेली से इलाहाबाद की तरफ जा रही नीली बत्ती लगी बोलेरो ने छात्र को रौंद दिया। साइकिल उसकी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, छात्र ने दम तोड़ दिया। एसओ संत प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि नीली बत्ती लगी बोलेरो किसकी थी इस बारे में जांच की जा रही है। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। छात्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उधर, नसीराबाद के परैया नमकसार गांव निवासी दिलीप कुमार (18) पुत्र राजेश कुमार अपने मामा दिलीप कुमार (24) पुत्र गंगाराम निवासी गोपालीपुर के साथ सुबह गैस सिलेंडर लेने मेंहदीगंज गया था। वहां से गैस लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सलोन-जायस मार्ग पर छतोह मोड के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां भांजे दिलीप की मौत हो गई। यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। भांजे की मौत से परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। नसीराबाद थानेदार बीएन शुक्ला का कहना है कि कार चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed