फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अज्ञात वाहन ने दूल्हे के चचेरे भाई को रौंदा

अज्ञात वाहन ने दूल्हे के चचेरे भाई को रौंदा

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मनेहरू गांव के पास अज्ञात वाहन ने दूल्हे के चचेरे भाई को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह बारात में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पिकप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव का रहने वाले रामकरन (20) पुत्र भगौती के चचेरे भाई की शुक्रवार को शादी थी। बारात भदोखर थाना क्षेत्र के साड़बरा गांव आई थी। रामकरन भी बारात में शामिल होने आया था। देर रात वह बाइक से वापस घर जा रहा था। रास्ते में मनेहरू गांव के पास किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे पहले कि आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हो, चालक वाहन समेत भाग गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामराघव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताते है कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे की दूसरी घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। पूरे गुलाब मजरे कंदरावां निवासी मुदम्मिल (24) गांव के ही वसीम (20) को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था। मुदम्मिल बाइक चला रहा था। दोनों सबीसपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार पिकप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से मुदम्मिल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि घटना के बाद चालक पिकप लेकर फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने गाड़ी नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि पिकप कहां की और किसकी थी। युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed