{"_id":"129-79268","slug":"Raebareli-79268-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर न दें ध्यान, कायम रखें भाईचारा ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर न दें ध्यान, कायम रखें भाईचारा ः डीएम
Raebareli
Updated Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। कस्बा परशदेपुर में रविवार शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम अदिति सिंह व एसपी राजेश पांडेय की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद शांति बनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। आपस में भाईचारा बनाकर रहें। यदि कोई अराजकतत्व गड़बड़ी करता है तो उसकी सूचना दें। उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी की बैठक में सलोन, नसीराबाद, परशदेपुर, डीह क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। डीएम ने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। सौहार्र्द बनाकर रहें। इसी में हम सबकी भलाई है। एसपी राजेश पांडेय ने कहा कि अराजकतत्व अफवाह फैलाते हैं। इससे दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ जाते हैं, लेकिन हमें किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यदि कोई अफवाह फैलाए तो उसकी तत्काल सूचना दें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्व राज्यमंत्री दल बहादुर कोरी, नगर पंचायत परशदेपुर के अध्यक्ष जमाल अख्तर, नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष मो. सऊद ने भी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन