फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चार घरों में पांच लाख की डकैती

चार घरों में पांच लाख की डकैती

Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बछरावां-शिवगढ़ (रायबरेली)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार रात असलहों से लैस डकैतों ने जमकर कहर बरपाया। दो गांवों के चार घरों में पांच लाख रुपये से अधिक का माल लूटा। विरोध करने पर न सिर्फ ग्रामीणों को बंधक बनाया, बल्कि असलहों की बटों से जमकर पिटाई की। डकैतों की पिटाई से 10 लोग घायल हुए। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। एक ग्रामीण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से घटना की बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव निवासी जीवनलाल के घर में ही किराने की दुकान है। वह दुकान के बाहर सो रहा था। इसी बीच सात-आठ डकैतों ने उस पर हमला बोल दिया। उससे दुकान खोलने के लिए कहा तो उसने इंकार किया। इस पर डकैतों ने उसकी पिटाई की और असलहा कनपटी पर लगा दिया। दुकान में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद डकैतों ने दूसरे घर में रह रहे जीवनलाल के बेटे आशीष के घर पर धावा बोला। डकैत लूटपाट करने लगे तो आशीष और उसकी पत्नी रेखा, बहन गीता ने विरोध किया। इस पर डकैतों ने असलहों की बट से दंपती की पीटकर लहूलुहान कर दिया। घर में रखी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी और 10 हजार रुपये की नकदी लूटी। यही नहीं लूटपाट करने के बाद डकैतों ने दंपती को पकड़कर पड़ोसी नवमीलाल के घर ले गए। दपंती से कहकर दरवाजा खुलवाया। डकैतों ने नवमीलाल और उसकी पत्नी बिंदेश्वरी की असलहे की बटों से जमकर धुनाई की। इसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और नकदी, जेवर लेकर भाग गए। इसी बीच गांव के गुटई की पत्नी चंद्रावती नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। डकैतों ने उसे भी पकड़कर नवमीलाल के घर बंद कर दिया और पिटाई के बाद उसकी सोने की झुमकी, चेन लूट ली। इस गांव में डकैतों ने करीब दो-तीन घंटे तक जमकर कहर बरपाया। इसी बीच गांव के जितेंद्र को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण एकत्र हुए तो डकैत असलहों से हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

बछरावां के बाद डकैतों ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवा पड़ीरा गांव में धावा बोला। घर के बाहर सो रहे छेदीलाल (70) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी पत्नी गुमाना की भी पिटाई की। डकैत उसके घर से नकदी, कपड़ा, कान के झुमके, पायल समेत अन्य सामान उठा ले गए। बाबूखेड़ा मजरे गोविंदपुर निवासी मोईद पुत्र इदरीश दिल्ली में मजदूरी करता था। देर रात घर वापस पैदल लौट रहा था। रम्माखेड़ा गांव के पास ही डकैतों ने उस पर हमला बोल दिया और पिटाई करके उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। दो गांवों में हुई लूटपाट की घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर समाजवादी एंबुलेंस गांवों में पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी बछरावां लाया गया, जहां छेदीलाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर एसपी राजेश पांडेय और महराजगंज सर्किल के एएसपी बृजेश कुमार मिश्रा गांव पहुंचे। एसपी ने घटना की तहकीकात की। एसपी ने बछरावां और शिवगढ़ थानेदारों से घटनाओं की एफआईआर लिखकर जल्द खुलासा करके डकैतों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed