फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फुस्स हुआ स्कूल चलो अभियान

फुस्स हुआ स्कूल चलो अभियान

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्कूल चलो अभियान का पहला पखवारा फुस्स रहा। कागजी खानापूरी व तैयारियों में ही गुरुजी ने 15 दिन गुजार दिए। कहने को कुछ स्कूलों में रैलियां निकाली गईं। बीआरसी सेंटरों में बैठक बुलाकर लोगों को इसके लिए बताया गया, लेकिन पहले पखवारे में शासन की मंशा पूरी नहीं हो सकी। कहीं बच्चों की सूची तैयार की गई तो कहीं इस अभियान के बारे में विचार तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि इस बार एक जुलाई को स्कूल खुलने से पहले ही नामांकन का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए पहली अप्रैल से 31 मई तक स्कूल चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शासन से पिछले महीने से दिशा-निर्देश आ गए। अभियान को पहली अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन समय से काम शुरू नहीं हो सका। बताते हैं कि शिक्षक इस अभियान को लेकर रुचि नहीं ले रहे हैं। कुछ स्कूलों में खानापूर्ति के नाम पर रैलियां निकाली गईं तो कुछ बीआरसी सेंटराें पर बैठकें करके अभियान के विषय में चर्चा की गई।
विज्ञापन

खास बात यह कि अभियान में किसी भी हाल में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके लिए पूरा तंत्र ही फेल हो गया। मंगलवार से नामांकन अभियान शुरू होने वाला है। यह अभियान 31 मई तक चलेगा। बताते हैं कि नामांकन के दौरान छुट्टी होने के बाद भी स्कूली बच्चों को स्कूल बुलाकर रैलियां निकाली जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर संगोष्ठी करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed