फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अब तहसीलों में ग्राम अदालत

अब तहसीलों में ग्राम अदालत

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। न्यायालयों में बढ़ते बोझ और वादकारियों की मुश्किलों को कम करने के लिए अब ग्राम न्यायालयों का गठन किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहल भी शुरू कर दी गई है। ऐसा हो जाने पर वादकारियों को न्याय पाने के लिए जिला मुख्यालय की भागदौड़ से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पहल पर तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए भूमि, भवन, आवास आदि की व्यवस्था के लिए प्रशासन स्तर पर पत्राचार प्रारंभ कर दिया गया है। ग्राम न्यायालयों के खोलने का मुख्य उद्देश्य दीवानी, कलेक्ट्रेट में लगातार फाइलों की बढ़ती संख्या और वादकारियों को कई-कई वर्ष तक न्याय के इंतजार को खत्म कराना है। इससे वादकारियों को जिला मुख्यालय तक वाद के सिलसिले में आने-जाने में होने वाले आर्थिक नुकसान से भी निजात मिल सकेगी। ग्राम न्यायालय में नाली, खड़ंजा, संपत्ति समेत छोटे आपराधिक मामलों का निस्तारण किए जाने की भी योजना है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले वित्तीय वर्ष में तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना हो जाएगी। तहसील स्तर पर खुलने वाले ग्राम न्यायालय का लाभ इस जिले के न्यायिक क्षेत्राधिकार वाले सात तहसीलों को मिलेगा। रायबरेली जिले में लालगंज, महराजगंज, डलमऊ, ऊंचाहार व सदर तहसील और अमेठी जिले के तिलोई, सलोन में ग्राम न्यायालय खोलने की योजना है। अमेठी जिले की सलोन और तिलोई तहसीलों का न्यायिक क्षेत्र अभी भी रायबरेली के जिला एवं सत्र न्यायालय को ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed