फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रेन के सामने कूद महिला ने दी जान

ट्रेन के सामने कूद महिला ने दी जान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बछरावां-रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलवे लाइन पर सोमवार को एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि किसी बात से नाराज होकर विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं हरचंदपुर के एक युवक ने भी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर सोमवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ। शव की पहचान बछरावां के पंडितन खेड़ा निवासी रंजू देवी पत्नी बासुदेव प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रंजू की एक साल पहले शादी हुई थी। किसी बात को लेकर वह मायके हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवाशर्की गांव में रहती थी। सुबह वह अकेले ही घर से निकली थी। पु्लिस का कहना है कि जांच की जा रही है। घर वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बिरजपुर मजरे करौंदी गांव निवासी जितेंद्र कुमार का बेटा आलोक (20) सोमवार सुबह किसी बात पर घर से नाराज होकर जिला मुख्यालय आ गया। हरचंदपुर व रायबरेली के बीच डबल फाटक के पास एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद पड़ा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जीआरपी ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के पिता जितेंद्र का कहना है कि आलोक मानसिक रूप से कुछ कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed