{"_id":"129-46753","slug":"Raebareli-46753-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों संग दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों संग दुराचार
Raebareli
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-लालगंज। सरेनी और लालगंज थाना क्षेत्र के गांवों में दो नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना में घर में छप्पर के नीचे सो रही लड़की को एक युवक ने कट्टा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया तो दूसरी में खेत जा रही किशोरी से दुराचार हुआ। एक मामले में तहरीर दी गई है जबकि दूसरे में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सरेनी के एक गांव में राजन (काल्पनिक नाम) की बेटी (15) दीपावली की रात दरवाजे पर छप्पर के नीचे सो रही थी। बताते हैं कि लड़की की मां दीपक जलाने के लिए चित्रकूट गई थी और पिता खेतों की रखवाली करने के लिए खेत चला गया था। रात में लड़की की छोटी बहन ही उसके साथ थी। आरोप है कि रात में गांव का ही रामभवन कट्टा लेकर पहुंचा और लड़की को कट्टा दिखाकर धमकाने लगा। आरोप है कि लड़की के साथ रेप करने के बाद आरोपी उसे धमका कर चला गया। बुधवार को लड़की ने अपने पिता व मां को घटना के बारे में जानकारी दी। गुरुवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। एसओ सरेनी रामराघव यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है। लड़की अर्द्धविक्षिप्त है। तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। उधर, लालगंज के एक गांव निवासी रामराज (काल्पनिक नाम) ने बताया कि बुधवार शाम उसकी पुत्री (15) खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। वहां पर गांव के एक युवक अभय ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। रामराज ने बताया कि जब उसकी पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर गांव ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद लड़की के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के पिता और चाचा ने गालीगलौज करते हुए उनको दौड़ा लिया और शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन