{"_id":"129-46643","slug":"Raebareli-46643-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला डायट का प्रशिक्षु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला डायट का प्रशिक्षु
Raebareli
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के एक प्रशिक्षु का शव कमरे के अंदर फांसी पर झूलता मिला। घटना की जानकारी होने से डायट के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है। घटनास्थल से एक लड़की का फोटो भी मिला है, जिससे मामला आशनाई का भी लग रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना के सही तथ्य सामने आएंगे। यही नहीं मौैके से बरामद मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मोबाइल की काॅल डिटेल के जरिए पुलिस घटना का कारण पता लगाने में जुटी है। मूलरूप से रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के उतरेहटी गांव निवासी रामसूचित यादव पुलिस विभाग में सिपाही पद पर तैनात हैं। वह इस समय बाराबंकी जिले के देवां में परिवार समेत रहते हैं। उनकी तैनाती अंबेडकर नगर जिले में है। उनके बडे़ बेटे अरविंद यादव (23) का बीटीसी वर्ष 2011 में चयन हुआ था। अरविंद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्थित छात्रावास में रहता था। बताते हैं कि उसके साथी घर चल गए थे, जबकि वह अकेले छात्रावास में था। सोमवार सुबह छात्रावास स्थित उसके कमरे का दरवाजा सुबह तक नहीं खुला। इस पर डायट के कर्मचारियों और अधिकारियों को कुछ शंका हुई तो वह उसके कमरे के पास पहुंचे और आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा गया तो उसका शव गमछे के सहारे पंखे से लटक रहा था। यह देख सभी दंग रह गए। घटना की सूचना पर एसओ मिल एरिया आरपी यादव मौके पर पहुंचे। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर शव को उतारा गया। पुलिस ने पूरे कमरे की तलाशी ली। इस दौरान उसके कमरे से एक लड़की का फोटो भी मिला। प्रशिक्षु छात्र ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है, इसको लेकर रहस्य बरकरार है। लड़की का फोटो मिलने से मामला आशनाई का भी लग रहा है। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। एक लड़की की फोटो मिली है। फोटो किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रशिक्षु की मौत की वजह खुद व खुद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन