{"_id":"129-46290","slug":"Raebareli-46290-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगार न करने पर सिपाहियों ने दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगार न करने पर सिपाहियों ने दंपती को पीटा
Raebareli
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के परैया नमकसार गांव में दो सिपाहियों ने बेगार न करने पर एक साइकिल दुकानदार व उसकी पत्नी के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उनकी जमकर पिटाई भी की। घटना के बाद से दुकानदार गायब है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है। प्रधान ने सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की धमकी दी। उधर, एसआे का कहना है कि सिपाहियों ने दुकानदार की पिटाई नहीं की, मामूली कहासुनी हुई है। जांच की जा रही है।
नसीराबाद के दो सिपाहियों प्रमोद कुमार सिंह और नन्हूलाल की ड्यूटी बैंक की सुरक्षा में थी। दोनों सिपाही ड्यूटी के बाद परैया नमकसार गांव से होकर लौट रहे थे। गांव पहुंचने पर प्रमोद ने साइकिल दुकानदार सोहनलाल से बर्तन व्यवसायी जेपी सिंह के यहां से रजाई व गद्दा उठा लाने को कहा। दुकानदार ने तबियत खराब होने की बात कहकर ऐसा करने पर मना कर दिया। इससे दोनों सिपाही आगबबूला हो गए और सोहनलाल को पीटने लगे। पति को पिटता देख उसकी पत्नी रेनू उसे बचाने को दौड़ी। सिपाहियों ने उसकी भी धुनाई कर दी। ग्रामीणों के विरोध पर सिपाहियों ने दोनों को छोड़ा। यह दोनों सिपाही नसीराबाद थाने की बभनपुर चौकी में तैनात हैं। घटना के बाद से दुकानदार गायब है।