{"_id":"129-46289","slug":"Raebareli-46289-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास की धरोहरों में तालाबंदी, बहू कर रही तोहफों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास की धरोहरों में तालाबंदी, बहू कर रही तोहफों की बौछार
Raebareli
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को एक साथ कई तोहफे देकर विकास कराने की बात कही, लेकिन अपनी सास इंदिरा गांधी की धरोहरों को संजोने का कोई प्रयास नहीं कर रही हैं। यही वजह है कि पूर्व प्रधानमंत्री की धरोहरों का धीरे-धीरे अस्तित्व समाप्त हो रहा है। जो बची हैं, वह भी अंतिम सांसें गिन रही हैं। इस तरफ न सोनिया गांधी का ध्यान है और न ही केंद्र सरकार का। यह बात जनता को अखरती है। मिलों की बंदी को लेकर कई बार आवाज उठाई गई लेकिन उनकी उम्मीदों को पंख नहीं लग सके।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में दरियापुर शुगर चीनी मिल की स्थापना की थी। अब उसमें तालाबंदी हो गई है। इससे कर्मचारियों को न सिर्फ मजबूरन वीआरएस लेना पड़ा, बल्कि क्षेत्रीय किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए दूसरे जिले जाना पड़ता है। मिल चलाने को लेकर धरना प्रदर्शन तक हुए। इंदिरा गांधी की बहू के यहां से सांसद होने के बावजूद मिल के चलने की उम्मीद क्षीण हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में ही यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल की स्थापना की थी, जो अब बंद हो गई है। इसमें काम करने वाले 450 कर्मचारियों की रोजी-रोटी छिन गई है। इन कर्मचारियों को वीआरएस देने के लिए फैक्ट्री के गेट पर नोटिस चस्पा कर दी गई है। सोनिया गांधी के कार्यकाल में स्थापित शीना फैक्ट्री में भी तालाबंदी हो गई है। यहां पर 900 महिलाएं काम करती थीं। कई और ऐसी फैक्ट्रियां हैं जिनमें पहले ही तालाबंदी हो गई है। आईटीआई फैक्ट्री चल रही है, लेकिन उसकी हालत खस्ताहाल है। आए दिन आईटीआई कर्मी हक के लिए आंदोलन करते हैं। इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान बदहाली का शिकार है। इससे जाहिर है कि सांसद सोनिया गांधी भले ही जिले में नये तोहफे देकर जनता का दिल जीतने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पुरानी धरोहरों में एक के बाद एक तालाबंदी हो रही है। कभी रायबरेली उद्योगों का शहर माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसको लेकर न तो खुद सोनिया गांधी गंभीर हैं और न ही स्थानीय कांग्रेसी।