फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   युवक पर ढही छत, मौत

युवक पर ढही छत, मौत

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हमीदपुर बड़ागांव में बुधवार को लिंटर खोलते वक्त एक युवक पर नवनिर्मित छत ढह गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मलबे में दबकर मौत हो गई। अचानक छत के ढहने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दौड़कर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि छत ढह गई है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बहराइची ने घर पर एक पक्का कमरा बनवाया था। सुबह उसका बेटा अशोक कुमार (30) लिंटर खोल रहा था। जैसे ही उसने धन्नी निकालने का प्रयास किया, वैसे ही पक्की छत भरभराकर ढह गई और अशोक मलबे में दब गया। अचानक छत ढहने से घर के अन्य परिजन ही नहीं, बल्कि आसपास के लोग सकते में आ गए। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर अशोक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद परिजनों को विश्वास नहीं हुआ और वह अशोक को लेकर एनटीपीसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed