फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   989 Ban on payment in panchayats, submit dongle by tomorrow

989 पंचायतों में भुगतान पर रोक, प्रधान कल तक डोंगल जमा कराएं

Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
989 Ban on payment in panchayats, submit dongle by tomorrow
रायबरेली। जिले के 989 प्रधानों का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 25 दिसंबर को सभी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऑनलाइन भुगतान पर रोक लगाए जाने के साथ ही प्रधानों को 25 दिसंबर तक एडीओ (पंचायत) के पास डोंगल जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी किसी भी ग्राम पंचायत में प्रधान के स्तर से भुगतान की प्रक्रिया की गई तो मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि प्रधानों को हरहाल में 25 दिसंबर तक एडीओ के पास डोंगल जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

25 दिसंबर को सभी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। हालांकि प्रशासक बनाए जाने के संबंध में अब तक शासन से निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से निर्देश मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए चुने गए प्रधानों के खिलाफ खूब शिकायतें हुईं। करीब 300 प्रधानों के खिलाफ लगातार शिकायतें हुईं। इसमें 200 से अधिक प्रधान किसी न किसी मामले में दोषी भी पाए गए।
इसमें 12 प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने के साथ ही समितियां भी गठित कर दी गई। 10 से अधिक प्रधानों के खिलाफ विकास कार्यों में घपले के संबंध में मुकदमे दर्ज कराए गए।
करीब 100 प्रधानों के खिलाफ अब भी जांच चल रही है। जिले के उसरू, पिपरी, खीरों, रोखा, सूची, अलावलपुर, कसना, बदगदहा, केसौली, उत्तरागौरी, नरसिंहपुर, रुकनापुर आदि गांवों के प्रधानों के वित्तीय अधिकार छिन चुके हैं।
खीरों, शंकरपुर सहित कई प्रधानों के खिलाफ गड़बड़ियां करने पर एफआईआर हो चुकी है। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में 30 से अधिक प्रधानों से वसूली की प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि कार्यकाल भले ही खत्म हो रहा है, लेकिन प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई व वसूली की प्रक्रिया जारी रहेगी।
एक ओर जहां पांच वर्षों में कई प्रधान विवादों में घिरे रहे, वहीं कई ऐसी पंचायतें भी हैं, जिनके प्रधानों ने मेहनत करके नाम भी रोशन किया। रोहनियां ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरन की प्रधान साधना सिंह के प्रयास से गांव स्मार्ट गांव का दर्जा मिल चुका है।
साथ ही उमरन को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का लाभ भी मिल चुका है। लालगंज के तौधकपुर व सरेनी के रायपुर नेरुआ को दो बार सीएम पुरस्कार मिल चुका है।

इसके अलावा गौरा के हमीरमऊ, ऊंचाहार के कल्याणी, सरेनी के हिलौली, लालगंज के गौरा रुपई, महराजगंज के हिलीहा को भी मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed