फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ईवीएम मशीनों ने दिया जवाब, घंटों बाधित रहा मतदान

ईवीएम मशीनों ने दिया जवाब, घंटों बाधित रहा मतदान

Tue, 07 May 2019 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीनों ने दिया जवाब, घंटों बाधित रहा मतदान
ईवीएम ने दिया जवाब, दो घंटे बाधित रहा मतदान
विज्ञापन

रायबरेली। एक माह से ज्यादा तक चली तैयारियों के बाद भी मतदान के दिन कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम ने जवाब दे दिया। कहीं ईवीएम चली नहीं तो कहीं पर चलने के बाद बंद हो गई। ऐसे में कहीं पर ईवीएम ठीक करके तो कहीं बदलकर वोटिंग शुरू कराई गई।

ईवीएम में आई खराबी की वजह से कहीं एक घंटे तो कहीं दो घंटे मतदान बाधित रहा। गुस्साए वोटरों ने हंगामा किया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने शांत कराया।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज के बूथ संख्या एक पर ईवीएम में गड़बड़ी होने से एक घंटे लेट से मतदान शुरू हो सका। शिवगढ़ मतदान केंद्र के बूथ संख्या 194, 195 पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी से 35 मिनट लेट मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ संख्या 120 में ईवीएम की खराबी से दो घंटे देर से सुबह नौ बजे मतदान केंद्र शुरू हो सका। मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल बछरावां के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम में खराबी होने से एक घंटे लेट से मतदान शुरू हो सका।

मतदान केंद्र भागीरथी इंटर कॉलेज डलमऊ के बूथ संख्या 409 पर ईवीएम मशीन में खराबी आई। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमरेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी से ईवीएम ने काम नहीं किया। इससे 15 मिनट लेट मतदान शुरू हो सका।

मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक स्कूल जूनियर हाईस्कूल मियां टोला के बूथ संख्या 415 में ईवीएम खराबी से आधा घंटे लेट मतदान शुरू हो सका। जगतपुर के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल कोडिया और प्राथमिक स्कूल गूंझी में ईवीएम में गड़बड़ी होने से आधा विलंब से मतदान शुरू हुआ।

हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के मलिकमऊ चौैबारा मतदान केंद्र में ईवीएम खराबी से 7.15 बजे मतदान शुरू हो सका। अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई और सलोन विधानसभा क्षेत्रों में भी ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से कई केंद्रों पर मतदान लेट शुरू हो सका।

सलोन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज डीह में मशीन गड़बड़ी होने से एक घंटे मतदान बाधित रहा। कचनावां गांव में मशीन खराब होने के कारण एक घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।

तिलोई विधानसभा क्षेत्र के बरारा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 266 पर ईवीएम मशीन खराबी से एक घंटे लेट मतदान शुरू हो सका। मोहनगंज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 223 पर ईवीएम खराबी वजह से 45 मिनट लेट शुरू हो सका।

फुरसतगंज क्षेत्र के बूथ संख्या 346 पर ईवीएम मशीन में खराबी की वजह से आधा घंटे लेट मतदान शुरू हो सका। यही हाल क्षेत्र के खैराना व बरौनी बूथों पर भी मशीन की खराबी से आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हो सका।


सलोन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल निनावां में बूथ संख्या 182 पर ईवीएम गड़बड़ी की वजह से मतदान 8.11 बजे शुरू हो सका।

छतोह ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल बेवल के बूथ संख्या 165, 166 में ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से सुबह 8.25 बजे मतदान शुरू हो सका। इससे वोटरों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed