{"_id":"5c30fb9bbdec2256a931c96d","slug":"91546714011-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में प्रधान पति की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में प्रधान पति की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रामपुर सुदौली गांव में शुक्रवार शाम मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग गए।
इसमें से दो फरार आरोपी पकड़े गए आरोपी के सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़ा गया आरोपी प्रधान पति की हत्या की साजिश में शामिल था। उसे जेल भेज दिया गया है।
रामपुर सुदौली गांव निवासी शकील, उसके दो भाई अनीश उर्फ रज्जू तथा नसीम अपने मित्र इशिया निवासी अंकित मिश्रा के साथ असलहों से लैस होकर अपने घर के पीछे किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर मणिशंकर तिवारी ने एसआई डीके राय हमराही राजेंद्र यादव व प्रमोद उपाध्याय के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर दी।
पुलिस को देख शकील ने एक साथी के साथ मिलकर फायर झोंक दिया। पुलिस ने शकील को मौके से पकड़ लिया, वहीं अन्य तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।
शकील के पास से तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुुआ है। आरोपी शकील, उसके दो भाई अनीश, नसीम बछरावां क्षेत्र में ही डेढ़ माह पहले गांव में प्रधान पति रिंकू सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद अजीम व पप्पू भाई जान के भाई हैं। पूछताछ में शकील ने रिंकू सिंह हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।