{"_id":"5bc63237bdec2269b6429866","slug":"91539715639-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.32 करोड़ के बकाएदार हेडमास्टर, एमडीएम को उधारी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.32 करोड़ के बकाएदार हेडमास्टर, एमडीएम को उधारी बंद
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले के परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टर बच्चों को पका-पकाया भोजन (एमडीएम) परोसने के नाम पर दुकानदारों के बकाएदार हो गए हैं।
करीब 3.32 करोड़ रुपये का सामान बाजार से उधारी में खरीदकर एमडीएम बनवा दिया, लेकिन शासन से पिछले चार माह से फूट कौड़ी न मिलने पर अब दुकानदार तगादा करने में जुट गए हैं। उधारी भी बंद कर दी है।
जिले के 2500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में बच्चों को रोजाना मेन्यू के हिसाब से एमडीएम उपलब्ध कराया जा रहा है। कनवर्जन कास्ट पिछले जुलाई से न मिलने पर आधे से अधिक प्रधानों ने एमडीएम बनवाने की जिम्मेदारी हेडमास्टरों को सौंप दी है।
शासन ने भी आदेश दिए हैं कि किसी भी स्कूलों मेें एमडीएम बंद पाया गया तो इसके लिए हेडमास्टर दोषी होंगे। पिछले चार महीने से बजट न मिलने के बाद अब हेडमास्टरों के सामने बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
करीब 3.32 करोड़ की सामान उधार लेकर एमडीएम तो बनवा दिया अब दुकानदारों ने समान देने मना करने के साथ ही उधारी देने से इनकार भी कर दिया है।