{"_id":"5a6a2a6c4f1c1b83268b683e","slug":"91516907116-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप की टक्कर से युवक की मौत
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पिकप की टक्कर से युवक की मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। कोटिया चित्रा गांव निवासी अजीत सिंह (30) दोपहर बाद बाइक से ऊंचाहार आ रहा था।
खरौली रोड पर कंदरावां के पूरे प्रहलाद स्थित पीएचसी के पास सामने अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अजीत घायल हो गया।
हादसे के बाद अजीत को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह घर का इकलौता चिराग था। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।