फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली की समस्या से 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत

बिजली की समस्या से 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली की समस्या से 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
बिजली संकट से 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन


रायबरेली। तेलियाकोट विद्युत उपकेंद्र से निकले टाउन फीडर के तार बदले जाएंगे। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस फीडर से करीब आठ हजार लोगों को बिजली आपूर्ति होती है। तार जर्जर होने के चलते गर्मी में आए दिन फॉल्ट रहता है। इससे रोजाना बिजली संकट बना रहता था।

तार बदले जाने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। कल से आठ जनवरी तक तार बदलने का काम शुरू होगा। इस दौरान दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

टाउन फीडर से छोटी बाजार, उत्तरी जहानाबाद, गुरुनानक नगर, अमृत नगर, शेखन टोला, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, घंटाघर, प्रभु टाउन, बेलीगंज, सुपर मार्केट को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


तार जर्जर होने से आए दिन बिजली संकट बना रहता है। गर्मी पर समस्या बढ़ जाती है। इससे उपभोक्ताओं के अलावा पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने इस फीडर के हाईटेंशन लाइन के तार बदलवाने की कार्ययोजना पूरी कर ली है। अवर अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि चार से आठ जनवरी तक फीडर के तार बदले जाएंगे।


तार बदल जाने करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से निजात मिल जाएगी। अनुरक्षण कार्य के दौरान फीडर से जुड़े मोहल्लों में करीब चार घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed