फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के बेटे ने दरोगा से की धक्कामुक्की, 156 पर केस

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के बेटे ने दरोगा से की धक्कामुक्की, 156 पर केस

Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के बेटे ने दरोगा से की धक्कामुक्की, 156 पर केस
मंत्री के बेटे ने दरोगा से की धक्कामुक्की, 156 पर केस
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार रेल क्रॉसिंग पर नामांकन में जा रहे जुलूस को रोकने से बौखलाए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे व नगर निकाय के भाजपा प्रत्याशी ने बवाल काटा। उन पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा व सिपाहियों से धक्का-मुक्की के साथ गाली-गलौज भी करने का आरोप है। पुलिस वालों को धक्का देते हुए भाजपाई नामांकन परिसर में घुस गए। बाद में पुलिस का रुख गंभीर होने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मंत्री के बेटे समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए 156 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का बेटा उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजेश मौर्य का नामांकन कराने के लिए गुरुवार को तहसील जा रहे थे। नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में जा रहे समर्थकों को लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर ऊंचाहार स्थित रेल क्रॉसिंग पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर मंत्री के बेटे ने आपा खो दिया और समर्थकों के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात एसएसआई मनोज कुमार व सिपाहियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस वालों को धक्का-मुक्की का भी शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं सभी लोग गाली-गलौज करते हुए नामांकन स्थल तक घुस गए। इससे वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। एसएसआई मनोज कुमार की तहरीर पर मंत्री के बेटे उत्कृष्ट उर्फ अशोक मौर्य, भाजपा प्रत्याशी राजेश मौर्य, दीपू, दिलीप मौर्य, आरिस नकवी व संतोष मौर्य को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमे में मंत्री के बेटे समेत छह को नामजद किया गया है। 150 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ मुकदमा होगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष व सभासद के दावेदारों पर भी मुकदमा
ऊंचाहार। नामांकन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अध्यक्ष पद के निर्दलीय दावेदार वकील अहमद और सभासद के प्रत्याशी सलीम के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रोक के बावजूद भी जुलूस निकाला गया। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी दावेदाराें ने जुलूस निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed