फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सलोन में डकैती डालने की योजना विफल

सलोन में डकैती डालने की योजना विफल

Sun, 30 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सलोन में डकैती डालने की योजना विफल
खाकी के हत्थे चढ़े अंतर जनपदीय छह बदमाश
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो पकड़े गए बदमाश सलोन कस्बे में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में डीह थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है।

एएसपी शशिशेखर सिंह ने पुलिस कार्यालय में बताया कि अंतर जनपदीय छह बदमाश सलोन कस्बे में डकैती की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला और सर्विलांस टीम ने छापा मारकर सभी को दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि निजाम अहमद निवासी बड़ा घोसियाना सदर कोतवाली रायबरेली, संजय वर्मा उर्फ संतन निवासी शुक्लागंज गांधी नगर उन्नाव, मो. शोराव निवासी ग्वाल टोली निकट पटरी मयूर होटल थाना ग्वाल टोली जिला कानपुर, अब्दुल कलाम निवासी कुली बाजार बूचड़खाना थाना शाहीनाका जिला कानपुर नगर, तालिब रसीद निवासी फूल बाग थाना कैसरबाग, मो. सुहैल निवासी मछली महल कोल्ड स्टोर के सामने थाना कैसरबाग जिला लखनऊ को पकड़ा गया है। ये लूट की घटनाओं के साथ चोरी भी करते हैं। इन सभी ने अभी एक माह पहले डीह थाना क्षेत्र के असई का पुरवा वरा डीह गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। निजाम, संजय वर्मा, मो. शोराव, अब्दुल कलाम के खिलाफ चोरी के मुकदमे भी दर्ज हैं। एएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed