{"_id":"597cce494f1c1b3d148b4605","slug":"91501351497-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग में बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
रायबरेली। जिले में शनिवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहबाद राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल बाइक चालक रमेश कुमार (30) निवासी गुंडापुर कठोइया थाना लालगंज की मौत हो गई, जबकि रोशनलाल तथा अनोखेलाल को को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगंज थुलवांसा की रहने वाली बुजुर्ग शिवप्यारी थुलवासां बाजार आई थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल शिवप्यारी को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।