फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   873 female mates will work in villages from today

गांवों में 873 महिला मेट आज से करेंगी काम

Wed, 25 Aug 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
873 female mates will work in villages from today
रायबरेली। गांवों में श्रमिकों को 100 दिन रोजगार देने के लिए संचालित मनरेगा पर नजर रखने के लिए महिला मेट तैनात की गई हैं। जिले की 873 पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉकों में दो दिन का काम पूरा होने के बाद गुरुवार को मेट गांवों में मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का काम करेंगी। शेष गांवों में भी जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा से हर गांव में जॉबकार्ड धारकों को सौ-सौ दिन रोजगार देने की व्यवस्था है। शासन ने अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी मनरेगा से जोड़ने का निर्णय लिया है। हर ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों और श्रमिकों पर नजर रखने के लिए मेट नियुक्त करने के आदेश पहले ही दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 988 ग्राम पंचायतों में महिला मेट के चयन के आदेश हैं। इनमें से 873 पंचायतों में महिला मेट के चयन का काम पूरा होने के बाद बुधवार को प्रशिक्षण का काम भी पूरा हो गया।
प्रशिक्षण का काम पूरा होने के बाद 26 अगस्त ने गांवों में मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का काम महिला मेट करेंगी। मेट को हर रोज 375 रुपये मजदूरी भी मिलेगी। एक गांव में एक से अधिक मेट रखी जा सकती हैं। हालांकि शेष ग्राम पंचायतों में भी मेट की तैनाती का काम जल्द ही पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं ताकि शासन की मंशा को पूरा किया जा सके।

उपायुक्त (मनरेगा) जीपी कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा के तहत मेट बनाया जा रहा है। 988 पंचायतों में से 873 पंचायतों में मेट की नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण का काम भी पूरा हो गया है। गांवों में मनरेगा के कार्यों में श्रमिकों की हाजिरी भरने के साथ ही अन्य कार्य महिला मेट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed