फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   852 candidates filed papers

852 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Mon, 28 Sep 2015 11:19 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस तैनात रही। लेकिन दावेदारों और उनके समर्थकों के आगे उसकी एक नहीं चली। सरेनी विधायक के बेटे ने भी डीडीसी के लिए पर्चा दाखिल करके चुनावी समर में कूदे। मंगलवार को भी पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


जिले में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के पहले चरण में डलमऊ, लालगंज, सरेनी, खीरों ब्लॉक क्षेत्रों की नामांकन प्रक्रिया सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर डीडीसी और ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीसी के दावेदारों की नामांकन प्रक्रिया कराई गई। डीडीसी के लिए आरओ और बीडीसी के लिए एआरओ के पास नामांकन फॉर्म जमा किए गए। सुबह से ही नामांकन के लिए दावेदारों और उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में डीडीसी के दावेदारों ने फूल माला लादे हुए और अपने भारी समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद पर्चा दाखिल किया।

दोपहर बाद हालात ये बन गए कि एक साथ डीडीसी के कई दावेदार नामांकन करने के लिए पहुंच गए। ऐसे में पर्चा दाखिल करने में अधिकारियों और कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे दिव्यांबर सिंह ने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन डीडीसी के लिए 76 दावेदारों ने नामांकन करके चुनावी मैदान में ताल ठोंकी।


इसी तरह डलमऊ, खीरों, लालगंज, सरेनी में बीडीसी के लिए 776 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed