फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मदरसा बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे 199 परीक्षार्थी

मदरसा बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे 199 परीक्षार्थी

Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे 199 परीक्षार्थी
रायबरेली। सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉडर की निगरानी में सोमवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों में 1284 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। पहले दिन पंजीकृत 1085 परीक्षार्थियों को एग्जाम देना था लेकिन 199 परीक्षार्थी एग्जाम देने नहीं पहुंचे। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों में छापेमारी करके नकलविहीन परीक्षा कराने की कोशिश की। अरबी, फारसी, मुंशी, मौलवी से संबंधित ये परीक्षाएं 2 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन



मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शहर के राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, महराजगंज के राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, और नसीराबाद के मदरसा मदीनतुल उलूम लिलबनात को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन



पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई। वैदिक कन्या में पहली पाली में 71 और दूसरी पाली में 62 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस सेंटर पर दोनों पालियों में 716 परीक्षार्थी आवंटित थे। महराजगंज के सेंटर पर पहली पाली में 193 परीक्षार्थियों में से 42 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इस सेंटर पर कोई परीक्षा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सलोन के सेंटर पर पहली पाली में 90 परीक्षार्थियों में से 78 और दूसरी पाली में 17 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। दोनों पालियों में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नसीराबाद के सेंटर पर पहली पाली में 22 में से 20 और दूसरी पाली में 47 में से 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में नकलविहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने शहर के अलावा सलोन व नसीराबाद के सेंटरों पर छापेमारी करके परीक्षा का जायजा लिया।



अमेठी के बहादुरपुर सेंटर से 37 परीक्षार्थी नदारद
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर स्थित आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में 37 परीक्षार्थियों ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा केंद्र में छह मदरसों के परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं। सोमवार को पहली पाली में मौलवी, मुंशी की परीक्षा हुई, 257 परीक्षार्थियों में से 223 ने परीक्षा दी और 34 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आलिम की परीक्षा देने के लिए 69 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक उमेश वर्मा ने बताया कि हर कमरे में कैमरे लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed