फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बहुत मजबूर हो जाता है बूढ़ा बाप भी थक कर

बहुत मजबूर हो जाता है बूढ़ा बाप भी थक कर

Mon, 04 Feb 2019 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहुत मजबूर हो जाता है बूढ़ा बाप भी थक कर
रायबरेली। अल्फा साहित्य संगम की ओर से सलोन के अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में साहित्यकारों ने अपनी समसामयिक रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में नामचीन शायरों और कवियों के साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इन सभी को सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि मो. अतहर ने कहा कि काव्य हमारे दिलों में रस घोलता है और हर एक को प्रभावित करता है। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जावेद खान ने कहा कि मुशायरे और कवि सम्मेलन हमारी तहजीब और संस्कृति की रक्षा करते हैं। प्रधानाचार्य शुएब खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्कूल के बच्चों को भी लाभ मिलेगा और वे कुछ सीख सकेंगे।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं में आसिफा, अल्शिफा, काशिका, अब्दुल्ला, जीनत फातिमा, जैनब फातिमा, अनुष्का सोनी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। शायर असर सलोनवी ने अपनी रचना पेश करते हुए कहा- तूने कैसे सोच लिया, मैं तेरे काम न आऊंगा। डॉ. शुएब ने कहा - बहुत मजबूर हो जाता है बूढ़ा बाप भी थक कर, नहीं तो अपने बेटों की बुराई कौन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शायर आलिम समर ने कहा - किसी खुद्दार की गैरत बआसानी नहीं बिकती, बहुत मजबूर होता है तो गैरतदार बिकता है। मुजाहिद सलोनी, नूर सलोनी, मजीद रहबर, अमजद खान, दिलशाद राही, गीतेश जन्नत, अनुपम शुक्ला, लक्ष्मी नारायण, मो. आजम ने भी काव्यपाठ किया।



अध्यक्षता बृजेश श्रीवास्तव तन्हा और संचालन कासिम हुनर ने किया। इस मौके पर मो. जैदी, मो. तुफैल, मो. नफीस, हाजी चौधरी महफूज, शकील अहमद अंसारी, फैज मुहम्मद, निहाल अहमद अंसारी, डॉ. मुजीब, हाफिज जुबैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed