{"_id":"5ba7dce2867a557ff666bbbb","slug":"81537727714-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। चिकित्सकों की लापरवाही से सीएचसी ऊंचाहार में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद पीड़ित परिवार ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कराकर उचित कार्रवाई होगी।
ब्राह्मणों का नंदौरा निवासी विनोद कुमार ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी उर्मिला (30) को गुरुवार को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दोनों को लखनऊ रेफर किया गया, जहां रास्ते में हरचंदपुर के पास जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने सीएचसी की महिला चिकित्सक पर लापरवाही करने और सही समय से रेफर न करने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।