{"_id":"5b956800867a557ff666ab1c","slug":"81536518144-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता, मौत
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पतौना मजरे परसीपुर गांव में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में जिंदा जल गई। घटना के समय परिवारीजन मकान के निचले हिस्से में थे।
दूसरी मंजिल से धुआं निकला तो मामले की जानकारी हुई। परिवारीजन पहुंचे तो विवाहिता की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के परिवारीजनों को सूचना दी गई है।
उनके आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों से पूछताछ की।
पतौना मजरे परसीपुर गांव निवासी योगेश कुमार पाठक की शादी एक साल पहले भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के अंबरना गांव निवासी सपना के साथ हुई थी।
बताते हैं कि रविवार सुबह सपना घर की दूसरी मंजिल पर थी और घर के लोग नीचे काम कर रहे थे। इसी बीच वह आग की चपेट में आ गई। उस समय इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।
पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो परिवारीजनों को जानकारी दी। ऊपर पहुंचे दो नजारा देख उनके होश उड़ गए। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।