{"_id":"5af490ee4f1c1bed778b7af6","slug":"81525977326-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, तकनीकी सहायक व वीपीओ से वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, तकनीकी सहायक व वीपीओ से वसूली के आदेश
Updated Fri, 11 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान, तकनीकी सहायक व वीपीओ से वसूली के आदेश
रायबरेली। अमावां ब्लॉक के हिलगी गांव में मनरेगा से तालाब की खोदाई के नाम पर घपला पकड़ में आया है। जांच में घपले की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी से वसूली के आदेश दिए गए हैं। साथ ही प्रधान के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
अमावां ब्लॉक के हिलगी गांव में मनरेगा से तालाब की खोदाई के नाम पर फर्जी भुगतान की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तकनीकी अन्वेषक व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से मामले की जांच कराई।
जांच में पता चला कि तालाब सूखा पड़ा है और उसमें काम ही नहीं कराया गया। काम शुरू होते ही फर्जी तरीके से पहला भुगतान कराते ही जांच शुरू होने के कारण मात्र 8750 रुपये का गबन पकड़ में आया।
विज्ञापन
मामले में सीडीओ ने गुरुवार को हिलगी के प्रधान, मनरेगा के तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी से बराबर-बराबर धनराशि की वसूली के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा ग्राम प्रधान के खिलाफ अन्य कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि वसूली के आदेश दिए गए हैं। प्रधान पर और कार्रवाई कराई जाएगी।