फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ईवीएम गोदाम घोटाला

ईवीएम गोदाम घोटाला

Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम गोदाम घोटाला
ईवीएम गोदाम घोटाले में 58 लाख के घपले के मास्टरमाइंड पर टिकी जांच
विज्ञापन


रायबरेली। ईवीएम मशीन के गोदाम के लिए आए 58 लाख रुपयों के घोटाले में कई बाबुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वर्तमान समय में चुनाव कार्यालय में कार्यरत बाबू के मास्टरमाइंड होने की आशंका है।


जांच टीम इस बाबू से भी पूछताछ कर सकती है। साथ ही चुनाव कार्यालय में कई और गड़बड़ियों के उजागर होने की भी उम्मीद है।


चर्चा है कि मास्टरमाइंड पहले से ही चर्चित है, लेकिन उसके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। विधानसभा क्षेत्रवार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को रखने के लिए कलेक्ट्रेट में गोदाम बनाने के लिए आयोग से 1.22 करोड़ रुपए दिए गए थे, जिसमें जिला प्रशासन ने 1.15 करोड़ से गोदाम बनवाने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन



फरवरी 2017 में निर्माण इकाई ने पहली किस्त की धनराशि को खर्च करके जिला प्रशासन से दूसरी किस्त के 58 लाख की डिमांड की थी, जिसके बाद घोटाले की कलई खुली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले के एक बाबू को अमेठी जिले के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन उसका साथी और मास्टरमाइंड अब भी कार्यालय में जमा हुआ है।


आयोग के आदेश पर सीडीओ राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार समेत तीन अधिकारियों की टीम की जांच में घोटाले की परत दर परत खुलने लगी है।


चर्चा तो यहां है कि मास्टरमाइंड और उसके साथी ही तत्कालीन एडीएम के फर्जी हस्ताक्षर करके 58 लाख रुपयों का वारा न्यारा किया था। हालांकि जांच में कई राज खुलने के बाद घोटाले में शामिल बाबुओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed