{"_id":"5a75ffe14f1c1bcb268b7ee9","slug":"81517682657-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी हंड्रेंड के पुलिस कर्मियों की अभद्रता पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हंड्रेंड के पुलिस कर्मियों की अभद्रता पर भड़के व्यापारी
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-100 टीम ने की अभद्रता, भड़के व्यापारी
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र शनिवार रात यूपी-100 टीम की अभद्रता पर व्यापारी भड़क उठे। सभी ने खीरों कस्बे में रोड जाम कर दी। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
व्यापारी दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। सूचना पर कार्यवाहक एसओ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर व्यापारियों ने रास्ता खाली कर दिया, लेकिन रविवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन करने का एलान किया है। हंगामे के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रहा।
यूपी-100 की गाड़ी खीरों कस्बे में आ रही थी। कस्बे में जाम लगा था। यूपी-100 में तैनात पुलिस कर्मियों ने दुकानदार शिवम गुप्ता की ठेलिया बाहर करा दी।
शिवम का आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। इससे गुस्साए व्यापारियों ने खीरोें कस्बे में गुरुबख्शगंज-सेमरी मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जाम के चलते वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कार्यवाहक एसओ कमलेश सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मार्ग खुलवाया।