{"_id":"5a15c6af4f1c1b9e678bd459","slug":"81511376559-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को जलता देख दौड़ी तीन साल की बच्ची भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को जलता देख दौड़ी तीन साल की बच्ची भी झुलसी
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को जलता देख लिपट गई तीन साल की बच्ची भी झुलसी
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मलिकपुर बरना गांव में आए दिन होने वाली घर कलह से नाराज होकर एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। मां को जलता देख तीन साल की बच्ची चीखते हुए उससे जाकर लिपट गई तो वह भी झुलस गई। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि महिला करीब 50 फीसदी जल गई है। इसी वजह से उसे रेफर किया गया है।
मलिकपुर बरना गांव निवासी छिटू की पत्नी रेखा (35) ने बुधवार सुबह मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बताते हैं कि वह आए दिन घर में होने वाली कलह से नाराज होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने की नियत से आग लगा ली। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। आग से मां को जलता देख उसकी तीन वर्षीय बेटी चंचल भी मां से जाकर लिपट गई। जब तक घर के लोग बचाने पहुंचते बच्ची भी झुलस गई। आननफानन दोनों को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया गया। जहां महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। छिटू के मुताबिक उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। थोड़ी-थोड़ी बात को लेकर बर्तन फेंकना, सामान तोड़ना आदि हरकतें किया करती है। बुधवार सुबह पिता देवता और मां राजरानी के साथ वह खेत में धान काटने गया था, तभी रेखा ने आग लगा ली।