{"_id":"59b82f1c4f1c1bb0488b63f5","slug":"81505242908-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन भवन की दीवार ढही, श्रमिक की जान गई
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक ढह गई। इससे मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच की। महादेवन मोहल्ले में राम नारायण का भवन बन रहा है। इसमें मंगलवार सुबह करीब नौ बजे चार श्रमिक और राजगीर ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे, जबकि राज कुमार (23) पुत्र फूलचंद्र निवासी दुलीपुर नीचे से निर्माण सामग्री ऊपर दे रहा था। इसी बीच एक दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में राजकुमार दब गया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के अन्य लोग भी दौड़कर पहुंचे। मलबा हटाकर राजकुमार को बाहर निकालकर पास के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले वालों ने बताया कि राजकुमार की शादी नहीं हुई थी। प्रधान धनराज यादव ने बताया कि राजकुमार का परिवार बहुत गरीब है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।