फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विधायक के आवास के सामने शिक्षा मित्रों ने दिया धरना

विधायक के आवास के सामने शिक्षा मित्रों ने दिया धरना

Sun, 30 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
विधायक के आवास के सामने शिक्षा मित्रों ने दिया धरना
विधायक आवास के सामने शिक्षामित्रों ने दिया धरना
विज्ञापन

रायबरेली। तिलोई तहसील क्षेत्र के शिक्षामित्र रविवार को विधायक के आवास के सामने एकत्र हुए और धरना देकर प्रदर्शन किया। सभी ने समायोजन समाप्त किए जाने पर नाराजगी जताई। सीएम को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय भाजपा विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह को सौंपा। शिक्षामित्र कोई हंगामा न कर दें। इसके लिए सीओ बीनू सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।

तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में सिंहपुर, बहादुरपुर ब्लॉक के शिक्षामित्र क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह के आवास पर एकत्रित हुए। सभी ने यही पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। सभी ने कहा कि समायोजन समाप्त कर दिए जाने से सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। राजेंद्र पाठक, प्रहलाद सिंह, प्रमोद, हेमलता, रेखा, नीतू सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपने स्तर से कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। शिक्षामित्रों ने खंड शिक्षा अधिकारी माधवराज त्रिपाठी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह ने शिक्षामित्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि शिक्षामित्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जल्द ही शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed