{"_id":"59764b9f4f1c1b262c8b47e0","slug":"81500924831-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों की जिंदगी के साथ किया जा रहा था खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों की जिंदगी के साथ किया जा रहा था खिलवाड़
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के यहां पड़े छापे, एक दुकान बंद कर भागा
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को एक के बाद एक झोलाछाप के यहां पर छापा मारा। ये झोलाछाप रोगियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान छह झोलाछाप मौैके पर कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। टीम के सदस्यों ने आला समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। बुखार और डायरिया से बीमार रोगी इलाज के लिए झोलाछाप के यहां पहुंचे थे। इन झोलाछाप को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में जवाब न मिलने पर संबंधित इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीएमओ डॉ. डीके सिंह के निर्देश पर डॉ. रजत चौरसिया, डॉ. एस रिजवान, अनिल पांडेय की टीम ने झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने बेलाभेला स्थित दिनेश सरकार, बबलू, बेलाटेकई में शिव प्रताप, बैजनाथ और कुचरिया मोड़ पर विकास व सुरेंद्र रोगियों का इलाज करते पाए गए। यहां पर मौजूद रोगियों से टीम ने पूछा तो किसी ने बुखार तो किसी ने डायरिया से बीमार होने की बात कही। टीम के सदस्यों ने झोलाछाप से अभिलेख तलब किए, लेकिन कोई दस्तावेज मौैके पर दिखा नहीं सका। अफसरों ने आला समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि छह झोलाछाप के यहां छापे मारे गए। ये सभी रोगियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह के भीतर जवाब न देने पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। सीएमओ का कहना है कि झोलाछाप रोगियों का इलाज करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।