{"_id":"594819184f1c1b6b2f8b4680","slug":"81497897240-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल टर्निग प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल टर्निग प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिग्नल टर्निंग प्वाइंट में आई खराबी
ऊंचाहार (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर ट्रैकों के मोड़ के सिग्नल टर्निंग पॉइंट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण टर्निंग पॉइंट ने काम करना बंद कर दिया। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास टर्निंग पॉइंट में सोमवार की सुबह अचानक तकनीकी खराबी से हड़कंप मच गया।
सुबह के समय ज्यादातर ट्रेनों के आवागमन का समय रहता है। इस खराबी का पता तब चला जब कानपुर जाने वाली पैसेंजर के लिए सिग्नल दिया गया। उस समय अंधेरा था। इसलिए उस ट्रेन को पुरानी व्यवस्था के तहत रबड़ लगाकर हाथ से टर्निंग दिया गया। इसके बाद खराबी को तलाशने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गयी। सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन ट्रेनों के आने का समय हो चुका था। इसलिए निर्णय लिया गया कि पुरानी व्यवस्था से सभी को निकाला जाए। जब सभी ट्रेने निकल गई। उसके बाद उसकी मरम्मत के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया। दोपहर तक टर्निंग पॉइंट कि मरम्मत का काम चलता रहा। रेल पथ निरीक्षक लहरु बड़ाईक के अनुसार शाम तक खराबी को दुरुस्त कर लिया जाएगा और ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।