{"_id":"594424ac4f1c1b1d0f8b461e","slug":"81497638060-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
लालगंज (रायबरेली)। ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन से लालगंज आ रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। यात्रियों ने ट्रेन लालगंज पहुंचते ही इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। युवक को ट्रेन से नीचे उतारा गया। पारिवारीजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे पारिवारीजन युवक को अस्पताल ले गए।
नरायन का पुरवा मजरे सेमरपहा गांव निवासी रिंकू (25) अंबाला में काम करता है। घर आने के लिए वह ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन से लालगंज आ रहा था। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। यात्रियों को जब शक हुआ तो ट्रेन लालगंज पहुंचते ही उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी को दी। अधीक्षक ने बताया कि युवक एस4 डिब्बे में बैठा था। युवक को नीचे उतारा गया। तालाशी के दौरान उसकी जेब से टिकट और पहचान पत्र मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। सूचना पारिवारीजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे पारिवारीजन युवक को सीएचसी ले गए।