{"_id":"593839044f1c1b083a8b45b8","slug":"81496856836-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक पीड़िता और भाभी ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक पीड़िता और भाभी ने
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसिड अटैक पीड़िता व भाभी ने दर्ज कराया क्रॉस केस
रोहनियां (रायबरेली)। गंगा गोमती एक्सप्रेस एसिड अटैक का शिकार हुई महिला ने भाई-भाभी समेत तीन लोगों पर जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं उसकी भाभी ने एसिड पीड़िता समेत दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों ओर से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर दी है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एसिड अटैक पीड़िता ने भाई-भाभी व गांव के ही एक युवक के खिलाफ एसिड मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों लोगों ने समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। थानेदार विमल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर भाभी, भाई महेंद्र व युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं भाभी की तहरीर पर अटैक पीड़िता व देवर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। कोतवाल विमल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।