फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   80 thousand stolen from business leader's hardware shop

Raebareli News: व्यापारी नेता की हार्डवेयर की दुकान से 80 हजार उड़ाए

Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
80 thousand stolen from business leader's hardware shop
लालगंज (रायबरेली)। दो टप्पेबाजों ने हार्डवेयर की दुकान में सोमवार दोपहर गल्ले का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये उड़ा लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर उपाध्यक्ष कैलाश गुप्ता की बाबा ट्रेडर्स नाम से चिकमंडी रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए। एक युवक ने एमसील मांगी और खरीदारी के बाद दुकानदार से बकाया राशि वापस ली। इसी बीच दूसरे युवक ने मोटे सूत की सरिया दिखाने को कहा।
विज्ञापन


दुकानदार लॉकर बंद कर युवक को सरिया दिखाने के लिए दुकान के पीछे गोदाम गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दूसरे युवक ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये निकाल लिए और दुकान से दूर जाकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक दुकानदार गोदाम से निकलकर गल्ले तक पहुंचता दूसरा युवक दूर खड़े अपने साथी की बाइक पर जा बैठा। पीडि़त ने बताया कि दोनों बदमाश बेहटा चौराहा की ओर भाग निकले।


घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष रोहित सोनी, महेश सोनी, कौशलेंद्र कंचन, मृत्युंजय वाजपेयी ने पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रहे हैं। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed