फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   792 seats lock in FG college

एफजी कॉलेज में 792 सीटें लॉक

Thu, 16 Jul 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिरोज गांधी महाविद्यालय में बीए, बीएससी व बीकॉम में दाखिले के लिए चार दिन हुई काउंसलिंग में 1260 सीटों के सापेक्ष 792 सीटें लॉक हो सकी हैं।
विज्ञापन


बाकी सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग चल रही है। बचे हुए छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 20 जुलाई तक अंतिम मौका है।

पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद बीती 13 जुलाई से एफजी कॉलेज में काउंसलिंग चल रही है। बीए में 720, बीकॉम में 180 और बीएससी में 360 सीटें भरनी हैं।

चार दिन तक चली काउंसलिंग के बाद बीए प्रथम वर्ष में 421, बीएससी में 235 और बीकॉम में 136 एडमीशन हो सके हैं। अभी 468 सीटें शेष बची हैं।

प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि 20 जुलाई को सभी को एक मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में शामिल बच्चों को दूसरी सूची जारी होने के बाद एडमीशन का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed