फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मतदान के एक दिन पहले ही खर्च में सोनिया से पिछड़े दिनेश

मतदान के एक दिन पहले ही खर्च में सोनिया से पिछड़े दिनेश

Wed, 08 May 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मतदान के एक दिन पहले ही खर्च में सोनिया से पिछड़े दिनेश
चुनाव खर्च में सोनिया से पिछड़े दिनेश
विज्ञापन

रायबरेली। लोकसभा चुनाव में खर्च करने में लगातार आगे रहे भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह मतदान के एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी सांसद सोनिया गांधी से पीछे हो गए। 05 मई को प्रत्याशियों ने अंतिम बार ब्योरा दिया।

जिसमें सोनिया ने 24.88 व दिनेश ने 23.31 लाख खर्च करने की लेखा-जोखा प्रशासन को उपलब्ध कराया। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर सिंह 6.93 लाख रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


यूं तो लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के खर्च करने के अंतिम सीमा 70 लाख रुपये थी। चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी भले ही अंदर ही अंदर खूब खर्च किया, लेकिन खिलापढ़ी में रुपये खर्च करने में कंजूसी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


01 मई को खर्च का ब्योरा देने के बाद भाजपा प्रत्याशी 14.52 लाख रुपये खर्च खर्च करके पहले स्थान पर थे। कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी 11.55 लाख रुपये ही खर्च कर दूसरे नंबर पर थीं।

निर्दलीय प्रत्याशियों में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 3.47 लाख रुपये खर्च किए थे। 05 मई को मतदान के एक दिन पहले खर्च का ब्योरा प्रशासन ने लिया तो भाजपा प्रत्याशी पीछे हो गए। अंत तक निर्दलीय सुरेंद्र लगातार तीसरे नंबर पर कायम रहे।

वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 5 मई को खर्च का ब्योरा न देने पर पांच प्रत्याशियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसमें प्रमेंद्र पाल, अशोक प्रताप मौर्या, विजय बहादुर सिंह, राम नारायण, सुनील कुमार शामिल हैं।


इन प्रत्याशियों ने मतदान से पहले खर्च को पूरा ब्योरा नहीं दिया। मतदान के एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना था, लेकन जिन पांच प्रत्याशियों ने ब्योरा नहीं दिया, उन्हें नोटिस दिया है। मतगणना के बाद प्रत्याशी से खर्च का स्पष्ट ब्योरा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed