फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   युवाओं में दिखी खुशी और अपना सांसद चुनने की ललक

युवाओं में दिखी खुशी और अपना सांसद चुनने की ललक

Tue, 07 May 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
युवाओं में दिखी खुशी और अपना सांसद चुनने की ललक
युवाओं में दिखी खुशी और अपना सांसद चुनने की ललक
विज्ञापन

रायबरेली। पहली बार कोई अच्छा काम करते समय हर किसी में जोश के साथ रोमांच भी होता है। ऐसा ही जोश और रोमांच सोमवार को पहली बार मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे युवा वोटरों में नजर आया।

आम त्योहारों की तरह मतदान के महापर्व को मनाने के लिए युवाओं की लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर नजर आई। सदर विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाके में पहली बार मतदान करने आए वोटरों ने कहा कि हमने भी अपना सांसद चुनने के लिए मतदान किया है।
विज्ञापन


घंटाघर निवासी अदिति अग्निहोत्री, नया पुरवा की सोनी शर्मा, निराला नगर की कणिका सलिल ने कहा कि कभी मम्मी-पापा के साथ मतदान केंद्र जाते थे तो अच्छा लगता था। अब उन्हें भी वोट डालने का मौका मिला तो मम्मी-पापा का इंतजार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। निराला नगर के असीम विवेक शुक्ला, इंदिरा नगर की आयुषी श्रीवास्तव, सोनिया नगर की आरती वर्मा ने कहा कि अपने क्षेत्र का सांसद अच्छा हो और विकास कार्य करा सके, इसके लिए उन्होंने भी मतदान किया है।

पहली बार वोट डालने के बाद गर्व महसूस हो रहा है। इंदिरा नगर निवासी दो बहनें बीना गुप्ता और कोमल गुप्ता ने कहा कि पहली बार मतदान करने का मौका मिला तो सोच-समझकर वोट दिया। बहुत अच्छा लगा।


अमर नगर निवासी तूलिका प्रवीन, पीएनटी कालोन के आकाश टंडन और चक भीखमपुर की सोनाली भदौरिया ने कहा कि मतदान करना बहुत जरूरी है। एक-एक वोट से ही अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed