{"_id":"5c6afb8dbdec227390332718","slug":"71550515085-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हे मुन्ने बच्चों ने रैंप पर किया वॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हे मुन्ने बच्चों ने रैंप पर किया वॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में प्रभु टाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अवकाश प्राप्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र ाथ, एआरटीओ संदीप जायसवाल, डॉ. मनीष चौहान ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। प्ले ग्रुप और प्री- प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी..., बम बम भोले..., मेक इन इंडिया..., छूना है आसमान... आदि गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों का रैंप शो रहा।
प्राइमरी विंग के बच्चों ने नशा मुक्ति और ग्राम पंचायत व्यवस्था पर आधारित नाट्य प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रांतों की लोक कलाओं पर आधारित कार्यक्रमों में धूम मचा दी। इसमें विभांशु, जिज्ञासा, ओम, आरुष, अक्षया, सानवी, आन्या, तेजस्विनी, श्रेया, श्रेष्ठा, आराध्या, अग्रज, सौंदर्या, अभिदीप, वेदांश, आजम आदि बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में बहुमुखी प्रतिभा संपन्न बच्चे ही देश का सुंदर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने विद्यालय को विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता, पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह, ममता सिंह, न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक शशिकांत शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया।प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने आभार जताया। स