{"_id":"5a35600f4f1c1bbd208b6fc6","slug":"71513447439-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य से रोशन होंगे दो लाख परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य से रोशन होंगे दो लाख परिवार
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘सौभाग्य’ से रोशन होंगे दो लाख परिवार
रायबरेली। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) से जिले के दो लाख परिवार रोशन होंगे। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में दो लाख परिवार ऐसे हैं, जो आज भी बिजली की रोशनी से वंचित हैं।
सभी घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र के एक या दो गांवों में रविवार को शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए सभी एसडीओ और अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में करीब 100 गांवों में कैंप लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे, जो आज तक कनेक्शन से वंचित है। योजना के तहत बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए कोई अग्रिम शुल्क या प्रभार नहीं देना है।
विज्ञापन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को नि:शुल्क, जबकि सामान्य परिवारों को प्रत्येक माह के बिल के साथ पचास रुपये की दस किश्तों के माध्यम से कुल पांच सौ का भुगतान करना होगा।