फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   700 brilliant got the Kanya Vidya Dhan check

700 मेधावियों को मिले कन्या विद्या धन के चेक

Wed, 17 Aug 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 17 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
700 brilliant got the Kanya Vidya Dhan check
रायबरेली में बुधवार को एफजी कॉलेज के सभागार में छात्राओं को कन्या विद्या धन का चेक देते जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा और साथ में पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में गुरुवार को कन्या विद्या धन योजना के तहत चेक वितरण हुआ। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने 700 मेधावी छात्राओं को चेक बांटे। कहा कि सरकार की सोच बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की है, ताकि वे आगे बढ़ सके।
विज्ञापन


इसी सोच को पूरा करने के लिए योजना के तहत 30 हजार रुपये का चेक दिया जा रहा है। 514 के खातों में ई-पेमेंट से भुगतान भेजा गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गरीब परिवार से जुड़ी बेटियों के लिए हितकारी साबित होगी।
विज्ञापन


बालिकाओं की शिक्षा में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। इससे पहले भी छात्राओं को लैपटॉप दिया गया। इसका लाभ आज युवाओं को मिल रहा है। अध्यक्षता कर रहे डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कन्या विद्या धन योजना सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे पहले डीआईओएस डॉ. विनय मोहन वन ने सभी को बुकें देकर स्वागत किया। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बछरावां विधायक रामलाल अकेला, आशा किशोर, सुरेद्रं विक्रम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। हाईटेक पढ़ाई का असर चेक वितरण समारोह में साफ देखने को मिला।

समारोह के बाद चेक मिलते ही छात्राओं के चेहरे में खुशी साफ झलक रही थी। वहीं सेल्फी लेने की होड़ मची रही। इस दौरान कोई अपने दोस्त तो कोई अभिभावकों के साथ सेल्फी लेकर वॉटसअप पर अपलोड करता दिखा।

मेधावी छात्राओं के हाथों में चेक आया तो उनके चेहरे खुशी खिल उठे। मेधावी अमृता सिंह व अंजली ने कहा कि इससे अब उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी। सौम्या सिंह, पूजा पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।


साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतिभा यादव, प्रिया सिंह बोली कि प्रदेश सरकार का यह कदम प्रेरणादायी है। इससे उच्च शिक्षा की राह में सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed