फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   67 people including 14 ITBP jawans corona infected

आईटीबीपी के 14 जवानों समेत 67 लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
67 people including 14 ITBP jawans corona infected
रायबरेली में गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आईटीबीपी डलमऊ के 14 जवानों समेत 67 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। पूर्व सीएमओ की बेटी की रिपोर्ट लखनऊ की लैब से भी पॉजिटिव मिली है। शहर के इंदिरानगर में चार और फिरोज गांधी कॉलोनी में भी तीन और संक्रमित मिले हैं। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को 67 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ की लैब से 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें आईटीबीपी डलमऊ के 14 जवान शामिल हैं। पूर्व सीएमओ की बेटी की आरटीपीसीआर से कराई गई जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर के इंदिरा नगर में चार और फिरोज गांधी कॉलोनी के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जमालपुर हुरैया नसीराबाद, पटेल नगर बछरावां, ऊंचाहार रोड जगतपुर व सुभाष नगर में दो-दो मरीज मिले हैं। सीएचसी अमावां, उमरन, सलोन, गौरा रुपई, तेलियाकोट, रेलवे कॉलोनी, रेलकोच, त्रिपुला, सिद्धार्थ नगर, गंगागंज चौकी, मुराईबाग में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित 27 और मरीज गुरुवार को स्वस्थ हो गए। मरीजों को एंबुलेंस से घर भेजा गया है। अब तक जिले में 1564 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए है। वर्तमान समय में एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पतालों में जिले के 780 संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिले में गुरुवार को हुई जांच में 443 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इसमें तमाम ऐसे लोग हैं जिन्हें कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के कारण उनके घरों में ही क्वारंटीन कराया गया था। वर्तमान समय में जिले में 199 कोरोना संक्रमित मरीजों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के स्टोर विभाग में एक अधिकारी संक्रमित पाया गया है।

उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले एक कर्मचारी के परिवार के दो लोग भी संक्रमित पाए गए थे। गेगासों गांव में कैंप लगाकर कुल 38 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएचसी परिसर में कुल 12 लोगों ने अपनी जांच कराई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed