{"_id":"5d38b5418ebc3e6ce04ca618","slug":"6500-elderly-pensioners-to-get-pension-raibaraily-news-lko4726237138","type":"story","status":"publish","title_hn":"6500 बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6500 बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम की चेतावनी के बाद छह-छह महीने से दबाए 6500 वृद्धावस्था पेंशन आवेदनों को ब्लॉकों व नगर पंचायतों से पास कर दिया गया। एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों ने आवेदनों की जांच करके अग्रसारित कर दिया है।
इसी महीने बुजुर्गों को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद समाज कल्याण विभाग से ब्लॉकों व नगर पंचायतों को आवेदनों की जांच के लिए भेजा जाता है।
ब्लॉकों से रिपोर्ट आने के बाद पेंशन का लाभ दिया जाता है। शासन की मंशा है कि आवेदन जमा होने के 21 दिन में ब्लॉक या तहसील से अग्रसारित होकर आ जाना चाहिए।
विज्ञापन
लेकिन एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों की मनमानी करके कारण 10,437 से अधिक आवेदन छह-छह महीने से डंप पड़े थे। अमर उजाला ने भी 10 जुलाई के अंक में ‘10437 बूढ़ों की लाठी के दुश्मन बने अफसर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
मामले में डीएम ने गंभीर रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिन का समय देने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी थी। इस पर एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए 6500 से अधिक आवेदनों की जांच करके अग्रसारित कर दिया है।
इसी महीने वृद्धों को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरसी दुबे ने कहा कि नगर पंचायतों व ब्लॉकों में लंबे समय से डंप करीब 6500 आवेदनों की जांच ब्लॉकों में पूरी हो गई है।
फॉर्म आ गए हैं। पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन इसी महीने खातों में भेजा जाएगा। नए जमा आवेदनों को लेकर अब भी 4752 आवेदन लंबित हैं। इसके लिए दोबारा पत्र जारी किया गया है।