{"_id":"61b4c6c9ee395055e61f7fbc","slug":"628-couples-got-married-20-muslim-couples-got-married-raibaraily-news-lko6084679174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकदूजे के हुए 628 जोड़े, 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकदूजे के हुए 628 जोड़े, 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को आईटीआई कैंपस में 628 जोड़े एक-दूजे के हो गए। इसमें हिंदू रीति-रिवाज से 608 जोड़ों ने सात जन्मों के लिए फेरे लिए तो 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
सदर विधायक अदिति सिंह, सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व अधिकारियों ने जोड़ों को शादी की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक लाखों जोड़ो का विवाह कराया है।
आयोजन का मुख्य मकसद विवाह के तहत दहेज की कुप्रथा से मुक्ति, विवाह उत्सव में अनावश्यक अपव्यय एवं प्रदर्शन से मुक्ति, सर्वधर्म सम्भाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
गरीब की बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया जा रहा है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
विवाह कार्यक्रम में सुबह से ही भीड़ लग गई। घरातियों और बरातियों के स्वागत के लिए प्रबंध किए गए थे। भोजन के साथ ही सभी के नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के जिले के सभी अधिकारियों के साथ ही नेता भी मौजूद रहे।
खाते में जाएंगे 2.19 करोड़, 62.80 लाख का सामान दिया
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 628 जोड़ों की शादी में 3.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें सभी जोड़ों में खातों में 35 हजार रुपये के हिसाब से 2.19 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। सभी जोड़ों को 10-10 हजार रुपये के हिसाब से 62.80 लाख रुपये का गृहस्थी का सामान दिया गया है। भोजन, नाश्ते सहित शादी की सभी प्रकार की तैयारियों और व्यवस्था में 37.68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।